पीएमके ने तमिलनाडु में सेवा का अधिकार कानून की मांग पर जोर दिया

IANS | October 8, 2023 6:33 PM

चेन्नई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पट्टालि मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष और सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास ने तमिलनाडु सरकार से सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा में सेवा का अधिकार अधिनियम विधेयक पेश करने का आह्वान किया है।

तृणमूल विधायक के आवास पर सीबीआई की छापेमारी खत्म, मंत्री हकीम के घर जारी

IANS | October 8, 2023 4:57 PM

कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी और तलाशी अभियान पांच घंटे बाद रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे समाप्त हुआ।

गुटबाजी से त्रस्त भाजपा, कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम तय करने में दिखा रही सुस्ती

IANS | October 8, 2023 4:47 PM

जयपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उम्मीदवारों की पहली सूची कब आएगी, यह कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा खेमे में भी लाख टके का सवाल बन गया है।

मैं सरदारपुरा या किसी अन्य सीट से नहीं डरता: गजेंद्र सिंह शेखावत (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | October 8, 2023 4:00 PM

जयपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ तब से टकराव चल रहा है, जब उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पिछले चार दशकों से गहलोत का गृह क्षेत्र रहे जोधपुर सीट पर मुख्‍यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को हराया था।

बीजेपी द्वारा कोई सीएम चेहरा पेश नहीं किए जाने से गहलोत का मुकाबला पीएम मोदी से

IANS | October 8, 2023 3:32 PM

जयपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में सीधा मुकाबला है जो इसे 2013 और 2018 की पिछली विधानसभा चुनावों से अलग करता है। उन चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फ्रंटफुट पर रहकर नेतृत्व किया, लेकिन इस बार अशोक गहलोत खुद फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं।

सीबीआई की छापेमारी का उद्देश्य राजभवन आंदोलन से ध्यान भटकाना है: तृणमूल कांग्रेस

IANS | October 8, 2023 3:22 PM

कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। रविवार सुबह से राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के आवास पर समेत अन्‍य स्‍थानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की छापेमारी राजभवन के सामने चल रहे तृणमूल कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन से ध्यान भटकाने की बीजेपी की कोशिशे हैं। यह बात राज्य की सत्ताधारी पार्टी के नेतृत्व ने कही है।

बीआरएस व बीजेपी में दलबदल से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा, पर समस्‍याएं भी खड़ी हुईं

IANS | October 8, 2023 1:39 PM

हैदराबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस) पिछले चार महीनों में तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले कुछ प्रमुख नेताओं में कुछ मौजूदा विधायक, दो पूर्व मंत्री और एक पूर्व सांसद शामिल हैं।

केसीआर के रिपोर्ट कार्ड में प्रति व्यक्ति आय और 24 घंटे बिजली समेत कई उपलब्धियां शामिल

IANS | October 8, 2023 1:16 PM

हैदराबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय, कृषि के लिए मुफ्त बिजली देने वाला एकमात्र राज्य, सभी घरों में पेयजल आपूर्ति, दुनिया की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई परियोजना और धान उत्पादन में शीर्ष स्थान पिछले दो कार्यकाल के दौरान केसीआर सरकार की कुछ प्रमुख उपलब्धियां हैं।

गहलोत का स‍चिन पर 'हाईकमान' का तंज कांग्रेस की एकता के भ्रम को करता है उजागर

IANS | October 8, 2023 1:15 PM

जयपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में कुछ महीनों में गहलोत और पायलट खेमों के बीच देखी गई आश्चर्यजनक चुप्पी की चर्चा रही है। लेकिन हाल ही में यह चुप्‍पी तब टूटी, जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर तंज करते हुए उन्हें "हाईकमान" करार दिया।

कांग्रेस प्लस शर्मिला केसीआर की हैट्रिक रोकने में सक्षम नहीं

IANS | October 8, 2023 12:47 PM

हैदराबाद, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं, ऐसे में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस भी बढ़त हासिल करने के लिए प्र्रयासरत है।