10 जनवरी तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 17 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में 10 जनवरी तक सरकार का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.77 प्रतिशत बढ़कर 17.18 लाख करोड़ रुपये हो गया है।