17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा : प्रल्हाद जोशी
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वर्तमान लोकसभा के आखिरी सत्र को लेकर आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए यह बताया है कि सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा।