उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर वाम दलों ने दिखाए तल्ख तेवर
लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इंडिया अलायंस के तहत कांग्रेस और सपा ने अपना गठबंधन कर लिया है, लेकिन उनके सहयोगी वामपंथी दल नाराज हैं। उन्होंने उपेक्षित होने का आरोप लगाया है। वामपंथी दलों ने यूपी में इंडिया गठबंधन के अलोकतांत्रिक संचालन और घटक दलों द्वारा उनके दलों की उपेक्षा पर हैरानी जताई है।