ये इंडिया अलायंस की यात्रा नही, सीटों के बंटवारे के बाद ही शामिल होंगे अखिलेश : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी पहुंची थी, जहां से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है। इन चर्चाओं को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि यह यात्रा इंडिया अलायंस की यात्रा नहीं है और अभी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, एक बार सहमति बन जाएगी, तो अखिलेश भी शामिल होंगे।