ममता राज में बंगाल में दबाई जा रही मीडिया और महिलाओं की आवाज़ : अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना को पूरे देश और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए कहा है कि ममता बनर्जी के राज में मीडिया और महिलाओं की आवाज़ दबाई जा रही है।