झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47 मत पड़े, विपक्ष में 29

IANS | February 5, 2024 2:16 PM

रांची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद हुई वोटिंग में सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े। यह संख्या विधानसभा के मौजूदा स्ट्रेंथ और सदन में उपस्थित विधायकों की संख्या के हिसाब से बहुमत के लिए जरूरी नंबर से सात ज्यादा है।

बिहार में कांग्रेस की 'रिसॉर्ट राजनीति' के पीछे एकजुटता बनाए रखने की रणनीति !

IANS | February 5, 2024 1:57 PM

पटना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार विधानसभा में 12 फरवरी को बहुमत साबित करने वाली है। विधानसभा के आंकड़ों को देखें तो साफ लगता है कि सत्ताधारी गठबंधन बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस स्थिति में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को अपने अधिकांश विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की जरूरत क्यों पड़ी?

वैश्विक तेल दिग्गजों के सीईओ से मुलाकात के लिए पीएम मोदी गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 की करेंगे शुरुआत

IANS | February 5, 2024 12:47 PM

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करने के लिए मंगलवार को गोवा जाएंगे, इसमें 17 देशों के ऊर्जा मंत्री और वैश्विक तेल और गैस दिग्गजों के सीईओ शामिल होंगे। यह जानकारी पीएमओ ने सोमवार को दी।

बिहार : विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने पर कांग्रेस के विधायक ने कहा- 'समझ से परे'

IANS | February 5, 2024 11:38 AM

पटना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में कथित तौर पर टूट की आशंका को लेकर कांग्रेस के 19 में से 16 विधायकों को हैदराबाद ले जाया गया है। हैदराबाद नहीं गए कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ सौरव का मानना है कि अभी कोई कारण समझ में नहीं आता है कि विधायकों को क्यों ले जाया गया।

बंगाल का बजट सत्र हंगामेदार होने का आसार, सीएजी रिपोर्ट को लेकर तृणमूल पर निशाना साधने की तैयारी में भाजपा

IANS | February 5, 2024 11:31 AM

कोलकाता, 5 फरवरी (आईएएनएस) । पश्चिम बंगाल विधानसभा का सोमवार से शुरू होने वाला बजट सत्र हंगामेदार होने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा विभिन्न केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में धन के उपयोग से संबंधित राज्य सरकार द्वारा 'उपयोग प्रमाणपत्र' जमा न करने पर सीएजी के निष्कर्ष पर राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधने की तैयारी कर रही है।

सिंधिया के गढ़ पर कांग्रेस की नजर

IANS | February 5, 2024 11:24 AM

भोपाल, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और उसकी पैनी नजर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर -चंबल पर है। पार्टी के दिग्गजों ने इस इलाके का न केवल दौरा करना शुरू कर दिया है, बल्कि वे उन दावेदारों को भी टटोल रहे हैं जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके।

पीएम मोदी के ओबीसी समुदाय से होने कारण शंकराचार्यों ने राम मंदिर कार्यक्रम में नहीं लिया हिस्सा : उदयनिधि स्टालिन

IANS | February 5, 2024 11:14 AM

चेन्नई, 5 फरवरी (आईएएनएस) । तमिलनाडु के खेल विकास और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया है कि प‍िछड़े वर्ग से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के कारण शंकराचार्य अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

मिस्र के राष्ट्रपति ने फिलिस्तीनी मुद्दे को सुलझाने के लिए दो-राज्य समाधान का किया आह्वान

IANS | February 5, 2024 9:08 AM

काहिरा, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने फिलिस्तीनी मुद्दे के व्यापक समाधान और मध्य पूर्व में सुरक्षा और स्थिरता की बहाली के आधार के रूप में दो-राज्य समाधान को फिर से मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

लोगों को अपने बारे में सोचने की जरूरत, राम मंदिर से प्रभावित होने की नहीं: शशि थरूर

IANS | February 5, 2024 8:59 AM

जयपुर, 5 फरवरी (आईएएनएस) । कांग्रेस नेता शशि थरूर का मानना है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भाजपा के पक्ष में अल्पकालिक प्रभाव पड़ेगा और इस मुद्दे से आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा।

हरियाणा में मार्च से प्लास्टिक की बोतलों में नहीं बिकेगी देशी शराब: दुष्यंत चौटाला

IANS | February 4, 2024 7:45 PM

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक मार्च 2024 से प्रदेश में प्लास्टिक की बोतलों में देशी शराब बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चौटाला ने, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, रविवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।