यूपी में बंजर जमीन पर 'बुलेट' का उत्पादन, रोजगार का भी मिल रहा अवसर
कानपुर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर साढ़ में बने डिफेंस कॉरिडोर में अदाणी ग्रुप का एम्युनिशन मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनकर रोशन हो गया है। महज 15 माह में पहले जिस बंजर जमीन पर अन्न का दाना उगा पाना मुश्किल था, आज उसी भूमि ने 'बुलेट' का उत्पादन शुरू कर दिया गया है।