चुनावी घोषणा पत्र पर पीएम मोदी के जवाब से हैरान हो गए पब्लिशर मनीष जैन, सुनाया दिलचस्प किस्सा
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव, सभी पार्टियां अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी करती हैं। इसमें देश की जनता के लिए सभी पार्टियां बड़े-बड़े लोक लुभावने वादे करती हैं। वहीं भाजपा के मेनिफेस्टो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच या दृष्टिकोण अलग होता है, वो अपना चुनावी घोषणा पत्र राजनीति से प्रेरित होकर नहीं बनवाते हैं, बल्कि आम जनता के हित और देश के विकास, तरक्की को ध्यान में रखकर जारी करते है। यह बात पब्लिशर मनीष जैन ने कही।