राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूर्णिया तैयार, कांग्रेस का दावा, रैली में दो लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे
पूर्णिया, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के क्रम में बिहार में हैं। इस क्रम में वे मंगलवार को पूर्णिया पहुंचेंगे जहां रंगभूमि मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस रैली में दो लाख लोग भाग लेंगे।