बिहार कैबिनेट की बैठक में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्रों के लिए इंटर्नशिप नीति मंजूर
पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र, छात्राओं के लिए इंटर्नशिप नीति को स्वीकृति दे दी गई। इसके तहत सरकार ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को बड़ी राहत दी है।