कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी : पीएम मोदी (लीड-1)
आगरा, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आगरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का नया प्लान सामने आया है। याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।