हरियाणा में मार्च से प्लास्टिक की बोतलों में नहीं बिकेगी देशी शराब: दुष्यंत चौटाला

IANS | February 4, 2024 7:45 PM

चंडीगढ़, 4 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एक मार्च 2024 से प्रदेश में प्लास्टिक की बोतलों में देशी शराब बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चौटाला ने, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार भी है, रविवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है।

फिल्‍मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालेे विजय ने शुभकामनाओं के लिए लोगों को धन्यवाद दिया

IANS | February 4, 2024 7:43 PM

चेन्नई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्‍मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वालेे तमिल सुपरस्टार विजय उर्फ 'थलपति' को लोगों से खूब शुभकामनाएं मिल रही है। 'थलपति' ने इसके लिए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर जोर दे रहा केंद्र : पीएम मोदी

IANS | February 4, 2024 7:28 PM

गुवाहाटी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर विशेष जोर दे रही है।

पंजाब सीएम ने 11 राष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

IANS | February 4, 2024 5:47 PM

चंडीगढ़, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को उन 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिन्होंने 40 साल बाद हॉकी में देश के लिए कांस्य पदक जीता था और क्रिकेट और शॉट पुट के क्षेत्र में नाम रोशन किया था।

वेंकैया नायडू ने वैश्विक नेतृत्व के लिए कृषि नवाचार का किया आह्वान

IANS | February 4, 2024 5:33 PM

हैदराबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वैश्विक नेतृत्व के लिए कृषि नवाचार का आह्वान किया है। उन्होंने विभिन्न किसान-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सराहना की।

गुजरात में व्यापारी ने घर की छत पर मंदिर बनवाया, नोटिस जारी

IANS | February 4, 2024 5:14 PM

अंकलेश्वर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात में भरूच शहरी क्षेत्र प्राधिकरण (बीएयूडीए) ने अंकलेश्वर के गडखोल गांव में अपने घर की छत पर एक अस्वीकृत मंदिर का निर्माण करने के लिए मोहनलाल गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मूर्तियां भी लगाई गई हैं।

8 फरवरी के मतदान के बाद, नए नेतृत्व के सामने आईएमएफ और चीन के साथ संतुलन बनाने की चुनौती

IANS | February 4, 2024 4:28 PM

इस्लामाबाद, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की शर्तों को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा हाल में लिए गए नीतिगत फैसलों के कारण पाकिस्तान में मुद्रास्फीति और गरीबी भयंकर रूप से बढ़ गई है।

अमेरिका में कारजैकिंग के दौरान शख्स ने ट्रंप के पूर्व अधिकारी को गोली मारी, मौत

IANS | February 4, 2024 4:10 PM

वाशिंगटन, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में कारजैकिंग के दौरान हथियारबंद शख्स ने ट्रंप प्रशासन के एक पूर्व अधिकारी माइक गिल को गोली मार दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के कई दिन बाद गंभीर रूप से घायल माइक गिल की मौत हो गई।

भाजपा ने विकास के साथ विरासत को अपनी नीति का हिस्सा बनाया: पीएम मोदी

IANS | February 4, 2024 4:05 PM

गुवाहाटी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण को महत्व दिए बिना विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता, और पिछली सरकारों के विपरीत भाजपा ने विकास और विरासतों के संरक्षण पर एक साथ जोर दिया है।

भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे नायडू, जगन को मिला पलटवार का मौका

IANS | February 4, 2024 3:37 PM

अमरावती, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के एक मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा उनके खिलाफ चार और मामले दर्ज किए जाने से राजनीतिक चर्चा बदल गई। राज्य में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने वाले हैं।