बिहार में पहले चरण में 48.23 प्रतिशत मतदान, 38 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
पटना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को चार संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पहले चरण में 76.01 लाख से ज्यादा मतदाताओं के मतदान के लिए 7,903 केंद्र बनाए गए थे।