लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
गांधीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।