अमीश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार को वोट देने के बारे में क्यों सोचा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। हर तरफ राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रचार का शोर सुनाई पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में क्या है और वह क्यों किसी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देना चाहते हैं, यह सवाल अहम है।