पीएम मोदी हमारे लिए हनुमान जी जैसे हैं, वो हमारी हिम्मत बढ़ाते हैं : माधवी लता (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। इस सीट को एआईएमआईएम का अभेद किला माना जाता है। ऐसे में इस बार इस सीट पर एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी को टक्कर देने के लिए भाजपा ने भारतनाट्यम नृत्यांगना और समाजसेविका माधवी लता को मैदान में उतारा है।