झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के 40 विधायक चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद रवाना
रांची, 2 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के ठीक बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के 40 विधायक करीब एक बजे चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। जिस वक्त नई सरकार का शपथ ग्रहण चल रहा था, उसी वक्त सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक बसों पर सवार होकर रांची एयरपोर्ट पहुंचे।