राहुल गांधी को लेकर कोई प्रमाण नहीं है कि वह प्रभावशाली लीडर होंगे या नहीं : सुरजीत भल्ला (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के जाने माने अर्थशास्त्री, लेखक और स्तंभकार, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रहे और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत रह चुके सुरजीत भल्ला ने आईएएनएस से देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर खास बातचीत की। उन्होंने इस बातचीत में अपनी राय रखते हुए बताया कि वह क्यों राहुल गांधी को एक राजनेता के रूप में नहीं देखते हैं।