भारत में लोकतंत्र मर गया होता तो क्या आप हर रोज प्रधानमंत्री को गाली दे रहे होते : आचार्य प्रमोद कृष्णम (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस से निलंबित और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अगर भारत में लोकतंत्र मर गया होता तो क्या आप हर रोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दे रहे होते।