पीएम मोदी ने झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत की दे दी 'जड़ी-बूटी'
नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में थे। यहां पीएम मोदी ने चाईबासा, पलामू और लोहरदगा में जनसभा को संबोधित किया। इसके साथ ही झारखंड की राजधानी रांची में उन्होंने एक रोड शो किया था जहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।