मध्य प्रदेश में हत्या और गोलीबारी के बीच 1 बजे तक 45 फीसदी मतदान

IANS | November 17, 2023 2:22 PM

भोपाल, 17 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान छिटपुट हिंसा के बीच एक बजे तक 45 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। छतरपुर के राजनगर में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक की हत्या कर दी गई।

भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यूपी में कांग्रेस निकाल सकती है पद यात्रा

IANS | November 17, 2023 2:01 PM

लखनऊ, 17 नवंबर (आईएएनएस)। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने संगठन के ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस यूपी में एक पद यात्रा निकाल सकती है। इसके संकेत होने वाले लोकसभा चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक के दौरान मिले हैं।

इतने सालों तक सीएम रहने के बाद भी विशेष राज्य के दर्जा की मांग सरकार की विफलता : चिराग

IANS | November 17, 2023 1:57 PM

पटना, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर अभियान चलाने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को नीतीश पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि इतने सालों तक बिहार का मुख्यमंत्री रहने के बाद विशेष राज्य के दर्जा की मांग करना सीएम की नाकामी को दर्शाता है।

तेलंगाना आंदोलन पर आरोप-प्रत्यारोप चुनाव प्रचार के केंद्र में

IANS | November 17, 2023 12:38 PM

हैदराबाद, 17 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना राज्य के गठन का श्रेय लेना और राज्य आंदोलन के दौरान जानमाल के नुकसान पर आरोप-प्रत्यारोप तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार का केंद्र बिंदु बनता दिख रहा है।

मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग वोट डाल रहे हैं: चुनाव आयोग

IANS | November 17, 2023 12:00 PM

भोपाल, 17 नवंबर (आईएएनएस)। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में एकल चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।

गाजा के संयुक्त राष्ट्र आश्रय स्थल विस्‍थापितों से खचाखच भरे

IANS | November 17, 2023 9:38 AM

गाजा, 17 नवंबर (आईएएनएस) । मध्य और दक्षिणी गाजा में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) द्वारा प्रबंधित आश्रय स्थल विस्थापितोंं से खचाखच भरे हुए हैं।

यमराज का रूप धारण कर ट्रैफिक कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक

IANS | November 17, 2023 9:23 AM

नोएडा, 16 नवंबर (आईएएनएस) । सड़क दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर आमजन व वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए नवम्बर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर द्वारा 16 नवंबर को भी कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़कों पर ट्रैफिक विभाग के लोग यमराज बनकर लोगों को जागरूक करते दिखाई दिए।

जब तक भारत निज्जर हत्‍या की जांच में सहयोग नहीं करेगा, व्यापार वार्ता दोबारा शुरू नहीं होगी; कनाडाई मंत्री ने दिये संकेत

IANS | November 16, 2023 7:44 PM

टोरंटो, 16 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा की व्यापार मंत्री ने संकेत दिया है कि उनका देश भारत के साथ व्यापार वार्ता तब तक फिर से शुरू नहीं करेगा जब तक वह सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग नहीं करता।

लाडली बहना के आगे अब लखपति बहना : शिवराज सिंह चौहान

IANS | November 16, 2023 7:29 PM

भोपाल, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान है। इससे पहले गुरुवार को तमाम नेताओं और उम्मीदवारों ने मतदाताओं के घर-घर दस्तक दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लाडली बहनों के घर पहुंचे।

रांची में पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, महिला पर एफआईआर, एसपीजी ने मांगी रिपोर्ट

IANS | November 16, 2023 6:54 PM

रांची, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रांची में पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में जहां तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, वहीं इस मामले में एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।