पटियाला में विपक्ष पर बरसे प्रधानमंत्री, कहा- 1971 में मोदी होता तो करतारपुर साहिब भारत में होता
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब के पटियाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस समय मोदी होता तो मैं इनसे करतारपुर साहिब लेकर रहता, उसके बाद ही जवानों को छोड़ता।