केजरीवाल के समर्थन में उतरे फवाद चौधरी, सीएम से मिला जवाब -'पाकिस्तान के हालात बहुत खराब, आप अपना देश संभालिए'
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी उतरे तो उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए केजरीवाल ने ऐसा जवाब दिया, जिसकी कल्पना भी फवाद चौधरी ने नहीं की होगी।