पीओके भारत का हिस्सा था, है और रहेगा : राजनाथ सिंह (आईएएनएस साक्षात्कार)
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए पीओके पर एक बार फिर से भारत का रूख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा था, भारत का हिस्सा है और भारत का ही रहेगा। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में किए गए ट्वीट को लेकर भी तंज कसा।