राहुल गांधी ने 'आदिवासी' को 'वनवासी' कहने पर पीएम मोदी को घेरा
नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस वक्त दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ भाजपा-आरएसएस है। हम आपको 'आदिवासी' कहते हैं और पीएम मोदी आपको 'वनवासी' कहते हैं।