केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटके पर बोले सिरसा, 'वह भ्रष्ट हैं और जेल में ही रहेंगे'

IANS | April 9, 2024 6:08 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। केजरीवाल की तरफ से कोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी गई है। हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्तारी की कार्रवाई को सही ठहराया है।

आदिवासियों की पीड़ा को बेहद करीब से पीएम मोदी ने देखा और 'मारुति की प्राण प्रतिष्ठा' कविता में पिरोया (लीड-1)

IANS | April 9, 2024 4:38 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1983 में लिखी गई एक कविता के कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कविता के जरिए पीएम मोदी ने आदिवासियों की स्थिति और संघर्षों को समझाने की कोशिश की है।

1983 में पीएम मोदी द्वारा लिखित 'मारुति की प्राण प्रतिष्ठा' कविता सोशल मीडिया पर वायरल

IANS | April 9, 2024 2:49 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 1983 में लिखी गई एक कविता के कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कविता के जरिए पीएम मोदी ने आदिवासियों की स्थिति और संघर्षों को समझाने की कोशिश की है।

महाराष्ट्र में एमवीए एकजुट, सीट बंटवारे पर बनी बात, जानिए किसके हिस्से में आई कौन सी सीट

IANS | April 9, 2024 2:32 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आखिरकार महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच सीट शेयरिंग की गुत्थी सुलझ गई। महाविकास अघाड़ी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया।

पत्नी संग वापस कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह

IANS | April 9, 2024 2:22 PM

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके चौधरी बीरेंद्र सिंह मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। बीरेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे हैं। लेकिन, करीब 10 वर्ष पूर्व वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे।

विकसित भारत एंबेसडर : हरदीप पुरी ने तेज विकास के लिए देश की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डाला

IANS | April 8, 2024 9:14 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कोयंबटूर में सोमवार को 'विकसित भारत एंबेसडर कार्यक्रम' में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में हुए परिवर्तनकारी बदलावों के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे केंद्र निजी क्षेत्र को अपना योगदान देने के लिए बेहतर माहौल बना रही है।

जब पीएम मोदी के अनोखे अंदाज ने जीता जनता, राजनेताओं और खिलाड़ियों का दिल

IANS | April 8, 2024 9:04 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में यह दावा किया जाता है कि वह जो कहते हैं, वह करते हैं। उनके बारे में उनके साथ काम कर रहे लोगों की राय यह रही है कि वह जो भी वादा करते हैं, उसे निभाते हैं। उनकी सोच, उनके शब्द और उनका करिश्माई अंदाज अरबों से अधिक आबादी को प्रेरित करता है।

आईएएनएस की तरफ से फ्रीबीज के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने दिया ऐसा जवाब

IANS | April 8, 2024 8:02 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने आईएएनएस के साथ बातचीत में राजनीति के साथ ही कई और मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कांग्रेस नेता मेरा सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं, मैं डरने वाला नहीं : पीएम मोदी

IANS | April 8, 2024 7:36 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत के बयान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनावी रैली से जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले अब नाराज होकर मोदी का सिर लाठी से फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब का बेटा है, सिर ऊंचा करके चलता है। मोदी इनकी धमकियों से डरने वाला नहीं है।

कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने पर आईएएनएस से ये बोले रॉबर्ट वाड्रा

IANS | April 8, 2024 7:27 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आईएएनएस से खास बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति समेत अलग-अलग मुद्दों पर तमाम सवालों के जवाब दिए। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं द्वारा निमंत्रण नहीं स्वीकार करने को लेकर भी उनसे सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है और हर मजहब का सम्मान करती है।