गेमर्स के साथ पीएम मोदी की बातचीत का पूरा वीडियो शनिवार को देखें
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन गेमर्स से मुलाकात का वीडियो 13 अप्रैल को रिलीज होना है। पीएम मोदी ने भारत के शीर्ष गेमर्स से मुलाकात की थी, इस दौरान उन्होंने उनसे देश में गेमिंग की बढ़ती संभावनाओं और युवाओं की आकांक्षाओं पर बातचीत की थी।