गरीबों को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जेल में दिन गुजारने होंगे : राजस्थान में मोदी

IANS | November 20, 2023 7:42 PM

जयपुर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में अपना चुनावी दौरा जारी रखते हुए सोमवार को पाली जिले के जादान और पीलीबंगा कस्बों में दो सभाओं को संबोधित किया और आश्‍वासन दिया कि गरीबों को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जीवनभर जेल में रहना होगा।

नोएडा विधायक पंकज सिंह को कानपुर की जिम्मेदारी, प्रमोद गुप्ता को गौतमबुद्ध नगर का बनाया गया प्रभारी

IANS | November 20, 2023 7:37 PM

नोएडा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर फेरबदल और जिम्मेदारियां तय करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच भाजपा ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कानपुर जिले का प्रभारी बनाया है।

'अकेले आदमी के लिए बलात्कार करना संभव नहीं' कहने पर घिरे कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा

IANS | November 20, 2023 7:20 PM

कोप्पल, (कर्नाटक) 20 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल बय्यापुर के एक ऑडियो ने कर्नाटक में विवाद पैदा कर दिया है। उन्‍हाेंने कहा था कि किसी एक व्यक्ति के लिए बलात्कार करना संभव नहीं है।

घर के पास नहीं था कोई स्कूल, पढ़ने के लिए जाना पड़ता था काफी दूर : राष्ट्रपति

IANS | November 20, 2023 6:22 PM

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बचपन में उनके घर के समीप कोई स्कूल नहीं था। ऐसे में उन्हें पढ़ने के लिए घर से काफी दूर जाना पड़ता था।

यूपी के सुल्तानपुर में मरीज से रिश्वत लेने के आरोप में चिकित्सक पर कार्रवाई

IANS | November 20, 2023 6:15 PM

लखनऊ, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मरीज से रिश्वत लेने के आरोपी सुलतानपुर स्थित बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को हटा दिया गया है। शिकायत के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश जारी किए हैं।

कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने अपने 6 महीने किए पूरे, कर्नाटक को एक मॉडल राज्य बनाने का किया वादा

IANS | November 20, 2023 6:05 PM

बेंगलुरु, 20 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार ने सोमवार को सफलतापूर्वक अपने छह महीने पूरे कर लिए हैं। इसको लेकर सीएम सिद्दारमैया ने कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया है।

राजस्थान में रामनवमी पर कर्फ्यू, यूपी में कांवड़ यात्रा पर तिनका तक नहीं हिलता : मुख्यमंत्री योगी

IANS | November 20, 2023 5:19 PM

जयपुरग्रामीण/दौसा/अलवर/भरतपुर, 20 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान सरकार रामनवमी पर कर्फ्यू लगाती है, लेकिन यूपी में चार करोड़ लोगों की कांवड़ यात्रा निकलती है और तिनका तक नहीं हिलता।

मानहानि मामले में अपील खारिज करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ राघव चड्ढा ने दिल्ली हाईकोर्ट का किया रुख

IANS | November 20, 2023 5:03 PM

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली भाजपा नेता छैल बिहारी गोस्वामी द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि शिकायत में ट्रायल कोर्ट की बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है।

भारत को रणनीतिक साझेदार और वैश्विक प्रमुख के रूप में देखता है अमेरिका : राजदूत गार्सेटी

IANS | November 20, 2023 5:00 PM

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका भारत को न केवल एक रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है, बल्कि शांति स्थापित करने और तत्काल मुद्दों को हल करने में मदद करने के लिए वैश्विक रूप से प्रमुख मानता है।

उत्तर प्रदेश भाजपा ने क्षेत्र और जिले के प्रभारी बदले

IANS | November 20, 2023 4:50 PM

लखनऊ, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने क्षेत्र और जिलों में कई पदाधिकारियों को बदल दिया है।