मोदी सरकार एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर, ईरान के कब्जे से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का जल्द मिलेगा समाधान

IANS | April 16, 2024 2:28 PM

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार की सफल कूटनीति का नतीजा सामने आया, जब कतर में मौत की सजा पाए भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों की रिहाई संभव हो पाई। वह सुरक्षित स्वदेश लौट आए। इस सबके साथ ही अब ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के दरम्यान इजरायल का एक मालवाहक जहाज इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।

हम एक बड़े चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं : हरीश रावत (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | April 16, 2024 10:35 AM

देहरादून, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। दल अदला-बदली का सिलसिला भी लगातार चल रहा है।

प्रधानमंत्री के सम्मान में सभी पार्टियां वाराणसी से अपने प्रत्याशी वापस लें : स्वामी चक्रपाणि महाराज

IANS | April 15, 2024 10:51 PM

वाराणसी, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने यहां सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अखिल भारत हिंदू महासभा अपना प्रत्‍याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने सभी पार्टियों से भी काशी से प्रत्याशी नहीं उतारने का अनुरोध किया।

अमीश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार को वोट देने के बारे में क्यों सोचा

IANS | April 15, 2024 9:03 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में लोकसभा चुनाव का माहौल है। हर तरफ राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रचार का शोर सुनाई पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में क्या है और वह क्यों किसी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देना चाहते हैं, यह सवाल अहम है।

पाकिस्तान : राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की छोटी बेटी ने बतौर सांसद ली शपथ

IANS | April 15, 2024 8:14 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) नेता आसिफा भुट्टो जरदारी ने नेशनल असेंबली में नवनिर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने सांसद के रूप में शपथ दिलाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

देश की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव को लेकर श्रीश्री ने की पीएम मोदी की तारीफ

IANS | April 15, 2024 7:09 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। 'विकसित भारत एंबेसडर' कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने मुंबई और दिल्ली में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत पर अपनी राय रखी। श्रीश्री रविशंकर ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की।

कांग्रेस सनातन और राष्ट्रवाद के खिलाफ चली गई है : रोहन गुप्ता (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | April 15, 2024 6:49 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस को झटका देते हुए रोहन गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के साथ ही रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस लेफ्ट विचारधारा के प्रभाव में सनातन और राष्ट्रवाद के खिलाफ चली गई है। कांग्रेस में हर मुद्दे पर विरोधाभास है और जिस नेता के नाम में राम लगा है, जो कभी कोई चुनाव नहीं लड़े, वो आज कांग्रेस का एजेंडा तय कर रहे हैं।

सीएम धामी का प्रियंका गांधी पर तंज, कहा : उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून पहले से लागू

IANS | April 15, 2024 4:55 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड की चुनावी रैली में पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की बात कही थी।

कांग्रेस के घोषणापत्र में विदेशी ताकतों की छाप : अनुराग ठाकुर

IANS | April 15, 2024 4:36 PM

कोलकाता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में भारत विरोधी विदेशी शक्तियों की छाप दिखती है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भारत को न्यूक्लियर पावर विहीन करने की बात है। कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का थॉट प्रोसेस एक क्यों है?

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर हिंदू पक्ष को दी राहत, नहीं मानी मुस्लिम पक्ष की बात

IANS | April 15, 2024 2:07 PM

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। इसमें अभी फिलहाल जो बात अदालत की तरफ से निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। हालांकि, इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हिंदू पक्ष को राहत मिली है।