सेमीकंडक्टर क्रांति से विकसित भारत को मिलेगी नई रफ्तार, साणंद से पीएम मोदी ने दिया तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश

IANS | July 4, 2026 7:32 PM

साणंद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओसैट) सुविधा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले देश ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने का संकल्प लिया था और आज उस दिशा में तेजी से परिणाम दिखाई दे रहे हैं। भारत अब केवल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उपभोक्ता नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों का निर्माता बनने की ओर बढ़ रहा है।

भारत सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा : पीएम मोदी

IANS | July 4, 2026 7:16 PM

साणंद (गुजरात), 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है।

बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार

IANS | July 4, 2026 6:14 PM

पटना, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। सरकार जल्द ही 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की तैयारी में है।

पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'विकसित उड़ान', जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

IANS | July 4, 2026 5:44 PM

जोधपुर/नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के नागर विमानन क्षेत्र को नई गति देते हुए उड़ान योजना के अगले चरण 'विकसित उड़ान' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया। सरकार का कहना है कि इन दोनों पहलों से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूती मिलेगी, विश्वस्तरीय विमानन अवसंरचना विकसित होगी और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

IANS | July 4, 2026 4:34 PM

लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

संकट के समय दिखा भारत की डिप्लोमेसी का जलवा, 40 से ज्यादा देशों से आया ईंधन : पीएम मोदी

IANS | July 4, 2026 2:55 PM

जयपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिमी एशिया युद्ध से पैदा हुए ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि इसी समय में भारत की दूसरे देशों के साथ दोस्ती बहुत काम आई।

पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, 'सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर नए भारत की इच्छा शक्ति और प्रयास पड़े भारी'

IANS | July 4, 2026 2:32 PM

जयपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट पर 21वीं सदी के नए भारत की इच्छा शक्ति और भारत के प्रयास भारी पड़े हैं। इस दौरान, पीएम मोदी ने विरोधी दलों पर भी तीखा प्रहार किया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक लीडर्स समिट: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया

IANS | July 4, 2026 1:50 PM

कैनबरा, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया समेत तीन देशों के दौरे पर जाने वाले हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक लीडर्स समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करने पर गर्व होगा। यह समिट भारतीय प्रधानमंत्री के 8 से 10 जुलाई तक के दौरे के दौरान होने वाली है।

12 सालों में सबसे परिवर्तनकारी काल का साक्षी बना भारत, पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली सोच: राजनाथ सिंह

IANS | July 4, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पिछले 12 सालों में भारत सबसे परिवर्तनकारी काल का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी सोच बदली है। जब भारत की मानसिकता बदली, तो दुनिया ने भी भारत को देखने का अपना नजरिया बदल दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, 'उड़ान' योजना भी लॉन्च

IANS | July 4, 2026 11:39 AM

जोधपुर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जोधपुर में संशोधित 'उड़ान' योजना भी लॉन्च की।