पद्म पुरस्कार विजेताओं ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को देश के लिए सही बताया, बोले-समय और पैसा बचेगा

IANS | May 24, 2026 2:25 PM

बेंगलुरु, 24 मई (आईएएनएस)। पद्म पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज, वैज्ञानिक डॉ. प्रह्लाद रामाराव, योग गुरु डॉ. एचआर नागेंद्र और स्वदेशी लोक मार्शल आर्ट निर्देशक डॉ. हसन रघु ने चुनाव लागत में कमी, शासन और शिक्षा में कम व्यवधान, बेहतर कार्यकुशलता और दीर्घकालिक राष्ट्रीय विकास पर बेहतर ध्यान केंद्रित करने का हवाला देते हुए "एक राष्ट्र एक चुनाव" प्रस्ताव का समर्थन किया।

पद्मश्री से सम्मानित होंगे हीमोफीलिया और कैंसर विशेषज्ञ, कहा- 'पूरे चिकित्सा समुदाय की है उपलब्धि'

IANS | May 24, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। भारत सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इस बार दो प्रमुख हेल्थकेयर विशेषज्ञों, डॉ. सुरेश हनगवाड़ी और डॉ. पी. विजय आनंद रेड्डी को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

ये कैसी लोकतंत्र की दुहाई, पश्चिम बंगाल में जिस बात से थी परेशानी केरलम में कांग्रेस ने खुद वही दोहराई

IANS | May 23, 2026 10:19 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। केरलम में पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का सचिव बनाया गया है, जिसको लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस भाजपा शासित राज्यों में तो ऐसी नियुक्तियों का विरोध करती है, जबकि केरलम में खुद ऐसा ही कर रही है।

'मेलोडी' नहीं पीएम मोदी की 'गिफ्ट डिप्लोमेसी' में खास है 'भगवद गीता', 2014 से कई राष्ट्राध्यक्षों को की भेंट

IANS | May 23, 2026 4:56 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। कूटनीति से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा अक्सर उनकी 'गिफ्ट डिप्लोमेसी' के कारण चर्चित रही है। इसका हालिया उदाहरण उनकी रोम की यात्रा है, जहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले की 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। पीएम मोदी के इस गिफ्ट की चर्चा हर जगह रही है। लेकिन याद रहे कि प्रधानमंत्री मोदी की 'गिफ्ट डिप्लोमेसी' में कई बार 'सांस्कृतिक कूटनीति' भी नजर आई है, जिसका सिलसिला 2014 से ही चला आ रहा है।

19वां रोजगार मेला: खड़गपुर-सिलीगुड़ी में 200 से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

IANS | May 23, 2026 3:59 PM

खड़गपुर, 23 मई (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के निरंतर प्रयासों के तहत रोजगार मेले का 19वां संस्करण शनिवार को देशभर के 47 स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने वर्चुअली जुड़कर नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित किया और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लगभग 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा: सीआर पाटिल

IANS | May 23, 2026 3:15 PM

वडोदरा, 23 मई (आईएएनएस)। गुजरात के वडोदरा में शनिवार को 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में रेलवे, डाक विभाग, बैंक, स्वास्थ्य समेत विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी गईं। इसी तरह देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

19वां रोजगार मेला: रांची में 132 युवाओं को मिला नौकरी का तोहफा

IANS | May 23, 2026 3:05 PM

रांची, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों का निरंतर विस्तार हो रहा है। शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विभागों में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। यह पहल युवाओं के सपनों को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को भी सशक्त बना रही है।

रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी बोले- हमारे युवा 'विकसित भारत' की यात्रा का अहम हिस्सा

IANS | May 23, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले में अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि भारत के युवा 'विकसित भारत' की ओर बढ़ रही यात्रा को गति देने में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'रोजगार मेला' युवाओं को नए अवसर प्रदान कर सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

'युवा और ऊर्जावान नेता', पीएम मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

IANS | May 23, 2026 8:55 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें एक युवा और ऊर्जावान नेता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यों में सेवा और राष्ट्र-निर्माण के आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। इस दौरान, पीएम मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

राजस्थान को रेलवे की बड़ी सौगात, अब 20 कोचों के साथ दौड़ेगी जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत; जोधपुर, जैसलमेर और जालोर के रेलवे नेटवर्क के विस्तार का ऐलान

IANS | May 22, 2026 8:09 PM

जयपुर, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जोधपुर दौरे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के लिए रेलवे विकास से जुड़ी कई प्रमुख रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।