ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

IANS | March 9, 2026 8:39 PM

वाशिंगटन, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने कहा कि अगर टीम को ईरान वापस भेजा गया तो उनकी हत्या हो सकती है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि टीम को शरण दी जाए, अन्यथा अमेरिका उन्हें स्वीकार करने को तैयार है।

केंद्र सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी को रोकने के लिए सिलेंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाई

IANS | March 9, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक अस्थिरता के समय में दुनिया में बढ़ती प्राकृतिक गैस की कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया। इसकी वजह जमाखोरी को रोकना है।

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

IANS | March 9, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग विमान को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) काफी तेजी से जांच कर रही है और इसे लेकर रिपोर्ट जल्द ही जारी होगी।

टोरंटो बेस्ड सीनियर जर्नलिस्ट गुरमुख सिंह की पुस्तक 'ग्रेट इंडो-कैनेडियंस' का हुआ विमोचन

IANS | March 9, 2026 6:19 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कांत ने सोमवार को कहा कि अनिवासी भारतीय (एनआरआई) भारतीय संस्कृति के सच्चे राजदूत हैं, जिनकी '2047 तक विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का फिलहाल भारत पर कोई खास असर नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | March 9, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का भारत में महंगाई की दर पर प्रभाव फिलहाल अधिक नहीं माना जा रहा है, क्योंकि देश की महंगाई "निम्नतम सीमा" के करीब है।

कुनो नेशनल पार्क में 'ज्वाला' ने पांच शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या 53 हुई

IANS | March 9, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने जो तीसरी बार सफलतापूर्वक मां बनी है, कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पांच शावकों को जन्म दिया है।

कोच्चि बंदरगाह पर ईरानी युद्धपोत के डॉकिंग के लिए ईरान ने भारत का किया धन्यवाद : एस जयशंकर

IANS | March 9, 2026 2:08 PM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच भारत ने ईरानी युद्धपोत आईआरआईएस लवन को कोच्चि बंदरगाह पर डॉक करने की अनुमति दी। इसे लेकर ईरान ने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया है। ईरान ने भारत के इस कदम को "मानवीय" बताया। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान इसकी जानकारी दी।

पीएम मोदी के रहते विपक्ष की ओछी राजनीति का आगे बढ़ना असंभव : जेपी नड्डा

IANS | March 9, 2026 11:59 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के भाषण के दौरान राज्यसभा से विपक्ष के वॉकआउट पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपनी ओछी राजनीति को आगे बढ़ाने में रुचि रखता है, लेकिन विपक्ष को ध्यान रखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए वे कभी कामयाब नहीं होंगे और सदन के अंदर उनकी संख्या घटती चली जाएगी।

टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, 'दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास ही सफलता का मूलमंत्र'

IANS | March 9, 2026 9:11 AM

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देशवासियों को प्रेरित करते हुए खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का संगम ही जीवन में सफलता का मूलमंत्र है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

IANS | March 8, 2026 11:13 PM

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।