हलाल सर्टिफिकेशन पर बढ़ा विवाद, संतों और हिंदू संगठनों ने गोकुल डेयरी के खिलाफ उठाई आवाज
अयोध्या/नासिक, 30 मई (आईएएनएस)। डेयरी उत्पादों पर हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में बहस तेज हो गई है। गोकुल डेयरी प्रोडक्ट्स को मिले हलाल सर्टिफिकेशन के विरोध में कुछ हिंदू संगठनों द्वारा चलाए जा रहे बहिष्कार अभियान को अब कई संत-महात्माओं और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है।