केंद्रीय कैबिनेट से गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी, वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

IANS | July 15, 2026 10:52 PM

वाराणसी, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार से गंगा नदी के किनारे अत्याधुनिक छह लेन वाले गंगा-वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। सिगरा स्थित गुलाब बाग भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस परियोजना को काशी के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा, जाम और प्रदूषण की समस्या कम होगी तथा पर्यटन और व्यापार को नई गति मिलेगी।

गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल सोमनाथ मंदिर में 'स्वाभिमान पर्व' की विशेष महापूजा करेंगे

IANS | July 15, 2026 9:17 PM

गांधीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अपने 65वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमनाथ महादेव की पूजा की और एक संकल्प लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अंतर्गत विशेष महापूजा के लिए पंजीकरण कराया।

कैबिनेट ने ओडिशा और झारखंड में 3,907 करोड़ रुपए की दो रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, 145 किमी बढ़ेगा रेल नेटवर्क

IANS | July 15, 2026 6:21 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने बुधवार को ओडिशा और झारखंड के चार जिलों को कवर करने वाली 3,907 करोड़ रुपए की लागत वाली दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं के तहत भारतीय रेलवे नेटवर्क में करीब 145 किलोमीटर का विस्तार होगा।

कैबिनेट ने वाराणसी में गंगा किनारे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को दी मंजूरी; 14,447 करोड़ रुपए की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

IANS | July 15, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) और वाराणसी रिंग रोड को गंगा नदी के किनारे जोड़ने वाले लिंक कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 14,447.64 करोड़ रुपए है, जिसमें 6,037.85 करोड़ रुपए सिविल निर्माण कार्य और 541.11 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत किया जाएगा।

कैबिनेट ने 'सेमीकॉन 2.0' योजना को दी मंजूरी, 1.27 लाख करोड़ रुपए से भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण और चिप डिजाइन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

IANS | July 15, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'सेमीकॉन 1.0' की सफलता के बाद घरेलू सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 'सेमीकॉन 2.0' स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 1,27,500 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

बिहार : बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को बड़ा झटका, कई नेताओं ने भाजपा का थामा दामन

IANS | July 15, 2026 2:26 PM

पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के.सी. सिन्हा और रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह समेत कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं के बाद सीएम पटेल ने 'विकसित भारत' के प्रति गुजरात की प्रतिबद्धता का लिया संकल्प

IANS | July 15, 2026 1:05 PM

गांधीनगर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की जन्मदिन की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए 'विकसित भारत 2047' के विजन में योगदान देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की दोहराई।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार-संगठन एक्शन मोड में, जिलों में तेज हुए भाजपा के दौरे

IANS | July 15, 2026 10:45 AM

लखनऊ, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशभर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभाओं के जरिए सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं, तो दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के अभियान में लगे हैं।

'कर्नाटक केसरी' जगन्नाथ राव जोशी की पुण्यतिथि पर राजनाथ, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

IANS | July 15, 2026 9:50 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा मुक्ति आंदोलन के अग्रणी नायक और 'कर्नाटक केसरी' जगन्नाथ राव जोशी की पुण्यतिथि पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को दी जन्मदिन पर बधाई

IANS | July 15, 2026 8:10 AM

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है।