पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस को विक्रम-1 सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई, बोले- 'आत्मनिर्भर भारत की क्षमता साबित हुई'

IANS | July 18, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को विक्रम-1 रॉकेट के सफल लॉन्च पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने स्काईरूट की पूरी टीम से बातचीत करते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।

'विक्रम-1' की कामयाबी पर पीएम मोदी बोले- 'आत्मनिर्भर भारत का सबूत सबके सामने', स्काईरूट टीम को दी बधाई

IANS | July 18, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विक्रम-1' की सफलता के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद टीम से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह 'मिशन आगमन' है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।

'विक्रम-1' की उड़ान से पहले पीएम मोदी बोले- 'यह अंतरिक्ष यात्रा के लिए नया अध्याय', स्काईरूट टीम को दी शुभकामनाएं

IANS | July 18, 2026 9:21 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। स्काईरूट एयरोस्पेस का 'विक्रम-1' और 'मिशन आगमन' श्रीहरिकोटा से उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक नया ऐतिहासिक अध्याय बताया। पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को इस ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं दीं और कामना की कि विक्रम-1 नई ऊंचाइयों को छुए, इतिहास रचे व नवाचार की नई पीढ़ी को प्रेरित करे।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नेल्सन मंडेला की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने किया याद

IANS | July 18, 2026 8:59 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। भारत रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की जयंती पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने याद करते हुए नमन किया है।

सीएम भजनलाल ने किया नागौर के गांव का दौरा, खेत पहुंचकर महिलाओं के साथ कृषि कार्य, बुजुर्गों से जाना हालचाल

IANS | July 18, 2026 8:36 AM

नागौर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह नागौर जिले के डेगाना स्थित तिलानेश गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में घूमकर आमजन से मुलाकात की और ग्रामीण जीवन को करीब से देखा।

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में कराया भर्ती, प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील

IANS | July 18, 2026 8:10 AM

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है।

भागलपुर : छात्रों ने पुनर्विकसित शिवनारायणपुर स्टेशन का स्वागत किया, पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | July 17, 2026 11:45 PM

भागलपुर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले में शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन शुक्रवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत किया गया।

सिख संग्रहालय नई पीढ़ी को इतिहास और बलिदान से जोड़ेगा, वीर बाल दिवस ने शहादत को दिया वैश्विक सम्मान : निर्मल सिंह

IANS | July 17, 2026 11:15 PM

लखनऊ, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सिख गुरुओं की विरासत और सिख परंपरा को समर्पित प्रस्तावित सिख संग्रहालय की आधारशिला रखे जाने का स्वागत करते हुए केंद्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने इसे ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों को सिख इतिहास, बलिदान और भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करेगा।

एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नए नेता, सोमवार को संभालेंगे प्रधानमंत्री पद

IANS | July 17, 2026 9:44 PM

लंदन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि एंडी बर्नहैम को पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है। बर्नहैम, जो पहले ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर रह चुके हैं, सोमवार को प्रधानमंत्री पद संभालने वाले हैं। यह कीर स्टार्मर के औपचारिक रूप से पद छोड़ने के बाद तय प्रक्रिया के तहत होगा।

अमृत काल के अगले 25 वर्ष युवाओं को समर्पित, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें : मनसुख मांडविया

IANS | July 17, 2026 7:41 PM

लखनऊ, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'माई भारत' नेशनल यूथ वॉलंटियर्स कन्वेंशन में राज्यभर से आए 1500 से अधिक युवा स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, स्वयंसेवा की भावना और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में युवाओं को 'विकसित भारत 2047' के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।