पीएम मोदी के स्कूल का कायाकल्प, अमित शाह 16 जनवरी को करेंगे लोकार्पण
मेहसाणा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 जनवरी को मेहसाणा जिले के वडनगर में स्थित एक स्कूल का लोकार्पण करेंगे। यह वही स्कूल है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ाई की थी। इस स्कूल का कायाकल्प किया गया है, जिसका गुरुवार को लोकार्पण किया जाएगा।