बिहार में जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, सरकार लगाम लगाए : प्रियंका गांधी

IANS | October 17, 2024 3:05 PM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बिहार के सीवान और सारण में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आए दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

क्या सभी मुफ्त की सरकारी योजनाएं बंद हो जाएंगी? सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई एक और चायिका

IANS | October 17, 2024 8:55 AM

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। चाहे बस यात्रा हो या फिर राशन की व्यवस्था। हर राज्य में होने वाले चुनाव के समय राजनीतिक दलों द्वारा ऐसी योजनाओं को फ्री में देने का ऐलान किया जाता है। जब राजनीतिक दल की चुनाव में जीत होती है तो मुफ्त की सरकारी योजनाओं को राज्य में लागू भी किया जाता है।

नए रेल-सड़क पुल की मंजूरी मिलने पर काशीवासियों ने पीएम मोदी का जतायाा आभार

IANS | October 16, 2024 9:07 PM

वाराणसी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र एवं धर्मनगरी काशी में बुधवार को मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस पर आईएएनएस से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।

‘कानून अब अंधा नहीं होगा’, न्याय की देवी की मूर्ति की आंखों से हटी पट्टी, हाथ में तलवार की जगह संविधान

IANS | October 16, 2024 8:37 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड के आदेश पर अब अदालतों में दिखने वाली न्याय की देवी की मूर्ति में अहम बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव स्पष्ट रूप से बड़े संदेश दे रहे हैं।

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 2,642 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजना को दी मंजूरी

IANS | October 16, 2024 7:32 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अनुमानित 2,642 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ उत्तर प्रदेश में वाराणसी और चंदौली जिलों से होकर गुजरने वाली मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजना को मंजूरी दी गई।

केंद्र सरकार ने 2025-26 की रबी फसलों के लिए एमएसपी में किया इजाफा

IANS | October 16, 2024 4:25 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को 2025-26 के लिए सभी जरूरी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाने का ऐलान किया।

जम्मू-कश्मीर : उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | October 16, 2024 3:06 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) नेता उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए उनके और उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेगा।

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

IANS | October 16, 2024 2:39 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन धारकों को सरकार की ओर से दीपावली का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक के दौरान महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को अपनी मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के बाद डीए मूल वेतन का 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।

केजरीवाल का दिल्ली की जनता के नाम खत, कहा- 'मैं फिर से मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालूंगा...'

IANS | October 16, 2024 2:17 PM

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली की जनता के नाम एक खत लिखा। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें आखिर क्यों गिरफ्तार किया गया? केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जो मैं आपके लिए काम कर रहा हूं, आपको जो सुविधाएं दे रहा हूं, वो काम रोकने के लिए और वो सुविधाएं बंद करने के लिए मुझे गिरफ्तार किया। ये दिल्ली के काम क्यों रोकना चाहते हैं?

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वायनाड में प्रियंका गांधी का लगाया पोस्टर, लिखा : 'वायनाड की प्रिय'

IANS | October 15, 2024 11:18 PM

वायनाड, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में प्रियंका गांधी के नाम की आधिकारिक घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में उनके पोस्टर लगाए जिस पर लिखा है "वायनाडइंते प्रियंकारी" यानी "वायनाड की प्रिय"।