राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- मोदी सरकार में अधिक सशक्त हुईं पंचायतें

IANS | April 24, 2026 8:01 AM

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा कि मोदी सरकार में पंचायतें और अधिक सशक्त, स्वावलंबी बनकर 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान दे रही हैं।

पश्चिम बंगाल के लोगों ने कर दी घोषणा, 'प्रदेश में नई सरकार बनाने का इरादा पक्का'

IANS | April 23, 2026 9:25 PM

बेलूरमठ, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलूरमठ में रोड शो किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए रास्ते के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। खास बात यह रही कि पीएम मोदी को देखने के लिए युवाओं की भी बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी।

एक दिन में 52 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडर किए गए वितरित: सरकार

IANS | April 23, 2026 8:49 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम लोगों को समय-समय पर जानकारी दे रही है। इसी बीच एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह से नियंत्रण में है।

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर मतदान, आजादी के बाद ऐतिहासिक वोटिंग पर आयोग ने जताई खुशी

IANS | April 23, 2026 8:27 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के चुनावी इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इसे आजादी के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत बताते हुए दोनों राज्यों के मतदाताओं को सलाम किया।

पश्चिम बंगाल में 89.93 और तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह

IANS | April 23, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलानुड में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के अनुमानित वोटिंग ट्रेंड्स जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बंगाल के पहले चरण में यह आंकड़ा करीब 89.93 प्रतिशत रहा।

99 साल के डॉ. एचवी हांडे ने किया मतदान, पीएम मोदी ने बताया 'युवाओं के लिए बड़ा संदेश'

IANS | April 23, 2026 6:05 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों पर गुरुवार को मतदान को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्साह रहा। सभी पार्टियों की कोशिश रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक जाने के लिए प्रेरित करें। इसी बीच 99 साल की उम्र में जब एक शख्स ने मतदान किया तो पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश बताया।

बंगाल चुनाव : 'मोदी की 10 गारंटी' पर भरोसा, नदिया की जनता ने भाजपा सरकार बनाने का किया ऐलान

IANS | April 23, 2026 5:05 PM

नदिया, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की विजय का परचम पूरी शक्ति से लहराना है। 4 मई को बंगाल में भाजपा की विजय का जश्न होगा। मिठाई भी बंटेगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी। झालमुड़ी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है। झालमुड़ी मैंने खाई। लेकिन, 'झाल' टीएमसी को लगी है।

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IANS | April 23, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीएमसी का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया : पीएम मोदी

IANS | April 23, 2026 3:58 PM

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है जबकि दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरापुर में आयोजित 'विजय संकल्प रैली' में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टीएमसी और उसके सहयोगी दलों का 'महिला विरोधी चेहरा' एक बार फिर सामने आ गया है।

बंगाल चुनाव : पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, 'झाल' टीएमसी को लगी

IANS | April 23, 2026 1:35 PM

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।