एसआईआर विरोध पर प्रदर्शन से फेस्टिव सीजन में बिक्री पर संकट, व्यापारी संगठनों ने राहुल से की प्रदर्शन वापस लेने की अपील
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों का कई राज्यों के व्यापारी संगठनों ने विरोध किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के विरुद्ध विपक्ष के प्रदर्शन के बीच व्यापारी संगठनों ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यापारियों की रोजी-रोटी को दांव पर लगाया जा रहा है।