'आप' के लिए सिरदर्द बना 'मुस्लिम फैक्टर', कैसे केजरीवाल के 'सॉफ्ट हिंदुत्व' ने मुसलमानों को किया दूर
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। 70 विधानसभा सीटों वाले राज्य में भाजपा के हिस्से में 48 सीटें आई हैं। जबकि, 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) को जीत मिली है और कांग्रेस एक बार फिर अपना खाता खोलने में नाकामयाब रही।