केंद्र सरकार ने कर्नाटक के स्थानीय ग्रामीण निकायों के लिए जारी किया 448 करोड़ रुपये का अनुदान

IANS | November 22, 2024 6:08 PM

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्नाटक के स्थानीय ग्रामीण निकायों को 15वें वित्त आयोग अनुदान की पहली किस्त के रूप में 448.29 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

राष्ट्रीय मेडिकोस संगठन भारत ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी, राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग

IANS | November 21, 2024 9:49 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भारत (एनएमओ भारत) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर की टिप्पणियों पर निराशा व्यक्त की है। इन टिप्पणियों में राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर मेमोरी लॉस वाली टिप्पणी की थी। ऐसे में इसको लेकर संगठन नाराज है और राहुल गांधी पर जो बाइडेन की संज्ञानात्मक (कांगिटिव) क्षमताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत, एमवीए को झटका

IANS | November 21, 2024 8:28 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के एक दिन बाद गुरुवार को एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल सामने आया है। एक्सिस माय इंडिया ने महाराष्ट्र में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले गठबंधन 'महायुति' की बड़ी जीत का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र : धुले में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' की लाभार्थी ने पक्का घर मिलने पर पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | November 21, 2024 8:02 PM

धुले, 21 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के जरिए सबके लिए घर का सपना साकार हो रहा है। महाराष्ट्र के धुले की एक महिला लाभार्थी ने आईएएनएस से बात करते हुए खुशी जाहिर की और पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया।

बिहार : जन औषध‍ि योजना के माध्यम से कैमूर में म‍िल रही सस्‍ती दवाएं, केंद्र संचालक ने पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | November 21, 2024 6:20 PM

कैमुर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आम जनता के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। बिहार के कैमूर जिले में भी इस योजना से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हमें घर मिला है : लाभार्थी

IANS | November 21, 2024 6:08 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर में प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। जिसको लेकर लोगों में खुशी है और वह इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं।

देश में इनोवेशन बढ़ाने के लिए हो एक लाख करोड़ के एएनआरएफ फंड का इस्तेमाल : पीयूष गोयल

IANS | November 21, 2024 5:17 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इंडस्ट्री से देश में इनोवेशन और रिसर्च इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) फंड के इस्तेमाल का आग्रह किया।

अदाणी ग्रुप ने यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और एसईसी के आरोपों को किया खारिज (लीड-1)

IANS | November 21, 2024 4:17 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को अपनी सहायक कंपनी अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया और कहा कि हरसंभव कानूनी उपाय तलाशा जाएगा।

'आप फिलिस्तीन का नारा लगाते हो, वो पीएम मोदी पर सम्मान बरसा रहे', सुधांशु त्रिवेदी का प्रधानमंत्री के आलोचकों को जवाब

IANS | November 21, 2024 3:14 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग फिलिस्तीन के बहुत नारे लगाते हैं, लेकिन, फिलिस्तीन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे चुका है, आप तो 'फिलिस्तीन की जय' बोलते हो और फिलिस्तीन वालों ने भी पीएम मोदी का अभिनंदन किया है।

रोजगार बढ़ने से सितंबर में ईपीएफओ से 18.8 लाख सदस्य जुड़े

IANS | November 21, 2024 12:57 PM

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस साल सितंबर के दौरान 18.81 लाख सदस्यों को जोड़ा, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 9.33 प्रतिशत अधि‍क है।