पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से लाभार्थी खुश, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
धुले, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को लिए वरदान साबित हो रही है। इससे न सिर्फ गरीबों को उनके सपनों की छत मिल पा रही है बल्कि, भारत सरकार की इस योजना से देश में गरीबी उन्मूलन में भी मदद मिल रही है।