हरियाणा में कांग्रेस का अंतर्कलह, पार्टी के लिए ही ना बन जाए हार का कारण, इनेलो को कहीं जीवनदान ना दे जाए?
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। अंतिम दिन धड़ाधड़ सभी पार्टियों के बचे हुए उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव की तस्वीर कुछ अलग ही देखने को मिलने वाली है।