हरियाणा भाजपा की पहली लिस्ट आते ही इस्तीफों की झड़ी, कई दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी
नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। भाजपा ने पहली लिस्ट में कई पूर्व सांसदों के साथ ही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भी टिकट दिया है। लेकिन, इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम गायब रहे।