भारत की गाड़ी आगे चल पड़ी है, अब देश न रुकने वाला है, न थमने वाला : हितेष जैन
मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता हितेष जैन ने पिछले एक दशक में मोदी सरकार के आर्थिक तथा नीतिगत सुधारों की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास ने रफ्तार पकड़ ली है और अब पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही नहीं है, चाहे जो भी हो "भारत की गाड़ी" रुकेगी नहीं।