पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे का कश्मीर पर 'कबूलनामा' वायरल, भाजपा ने कसा तंज
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह खुद इस बात को मान रहे हैं कि पहले और आज के जम्मू-कश्मीर में कितना बदलाव आया है। वीडियो में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे बता रहे हैं कि जब मैं गृह मंत्री था तब मैं उनसे (शिक्षाविद् विजय धर) मिलने गया था।