झारखंड हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम मधु कोड़ा के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट की कार्रवाई पर लगाई रोक

IANS | November 8, 2023 5:31 PM

रांची, 8 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने करीब 3,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी है। पीएमएलए कोर्ट में कोड़ा पर चार्ज फ्रेम किया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन फाइल किया था।

कैश फॉर क्वेरी मामले में निशिकांत दुबे का दावा, लोकपाल ने सीबीआई जांच का आदेश दिया

IANS | November 8, 2023 4:52 PM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने यह दावा किया है कि उनकी शिकायत के आधार पर लोकपाल ने पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।

कर्नाटक नाबालिग से बलात्कार एवं हत्या मामला; आरोपियों को बरी करने के खिलाफ सीबीआई ने दायर की अपील

IANS | November 8, 2023 3:50 PM

बेंगलुरु, 8 नवंबर (आईएएनएस)। सीबीआई ने बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष एक अपील दायर कर 2012 में धर्मस्थल के पास पंगाला में 17 वर्षीय लड़की के सनसनीखेज बलात्कार और हत्या मामले में आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती दी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस में दो धृतराष्ट्र : मुख्यमंत्री शिवराज

IANS | November 8, 2023 3:49 PM

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक पात्रों की एंट्री हो रही है, कोई किसी को पांडव तो कोई कौरव बताने में लगा है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना किसी का नाम लिए राज्य कांग्रेस में दो धृतराष्ट्र होने की बात कही है।

भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने बद्रीनाथ धाम पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

IANS | November 8, 2023 2:51 PM

बद्रीनाथ, 8 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। बुधवार को दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति बद्रीनाथ धाम पहुंची। जहां राष्ट्रपति ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन और पूजन किए।

नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ भाजपा ने दिल्ली में किया विरोध प्रदर्शन

IANS | November 8, 2023 2:21 PM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को बिहार विधान सभा में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा के दिल्ली प्रदेश की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली में बिहार भवन के पास विरोध प्रदर्शन कर नीतीश कुमार के बयान की तीखी आलोचना की।

पांच पांडव की राह पर चलने पर हमें गर्व : पीएम मोदी

IANS | November 8, 2023 1:36 PM

दमोह, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बुंदेलखंड के दमोह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम पांच पांडव की राह पर चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी सपा देगी कांग्रेस को चुनौती

IANS | November 8, 2023 12:37 PM

लखनऊ, 8 नंवबर (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन में दरार और बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी पांच उमीदवार उतार कर कांग्रेस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।

भाजपा की झूठ बोलने की शक्ति बढ़ी, कांग्रेस कोटवारों को देगी पदनाम : कमल नाथ

IANS | November 8, 2023 12:32 PM

भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव में भाजपा की झूठ बोलने की शक्ति कई गुना बढ़ गई है। साथ ही कमल नाथ ने कोटवारों केा पदनाम देने का भी वादा किया है।

बघेल की हताशा बता रही है कांग्रेस पहले चरण में ही पिछड़ गई है : मालवीय

IANS | November 8, 2023 11:12 AM

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। इन 20 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया।