सरदार पटेल के 'राइट हैंड' वीपी मेनन, जिन्होंने 565 रियासतों के भारत विलय में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। 15 अगस्त 1947... देश की आजादी के बाद भारत के सामने ना केवल आर्थिक चुनौतियां थीं, बल्कि देश को एकजुट भी करना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन, इस काम को करने का बीड़ा उठाया 'लौह पुरुष' सरदार पटेल ने, जिनके नेतृत्व में 565 रियासतों के भारत विलय का सपना साकार हुआ। इस मुहिम में पर्दे के पीछे एक और शख्स ने अहम भूमिका निभाई थी, जो भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के मुख्य सहयोगी थे।