पूर्वोत्तर राज्यों में 90 इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए 3,417 करोड़ रुपये खर्च को मिली केंद्र से मंजूरी
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मिनिस्ट्री फॉर डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (एमडीओएनईआर) ने पिछले तीन वित्त वर्षों 2021-22 से 2023-24 और चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान नॉर्थ ईस्ट स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (एनईएसआईडीएस) के तहत 3,417.68 करोड़ रुपये की लागत वाली 90 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।